फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चोरों ने सगे भाइयों के घरों को बनाया निशाना, नकदी और लाखों के जेवरात किए पार; पुलिस कर रही जांच

Thu, 08 Jan 2026 05:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी में चोरों ने दो सगे भाइयों के घरों को निशाना बनाया। नकदी और लाखों के जेवरात पार कर दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमेठी में बुधवार रात चोरों ने सगे भाइयों के मकानों को निशाना बनाया। घरों से नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। बृहस्पतिवार सुबह घटना की जानकारी हुई। थानाध्यक्ष ने जांच के बाद एफआईआर दर्ज करने की बात कही है।

विज्ञापन


घटना इन्हौंना थाना क्षेत्र के दुबेपुर मजरे अंगूरी गांव की है। पीड़ित उदयराज ने बताया कि उनके भाई रमेश शहर में नौकरी करते हैं। उनका मकान बंद रहता है। बुधवार की रात उदयराज परिवार के साथ अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान चोर उनके और भाई रमेश के मकान में घुसे। 10 हजार रुपये व करीब दो लाख रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। 

बृहस्पतिवार सुबह घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा मिला। अलमारी और बक्सों के ताले टूटे हुए थे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। थानाध्यक्ष विवेक सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें