फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चार घरों से चोरों ने जेवर व आठ लाख नकदी उड़ाई

Sun, 18 Jun 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान
विज्ञापन
राजा फत्तेपुर (अमेठी)। मोहनगंज थानाक्षेत्र के दो गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने चार मकान को निशाना बनाया। घटना में सोने व चांदी के जेवरात समेत करीब आठ लाख रुपये नकदी चोरी हुए है। चोरी की घटना से ग्रामीण भयभीत है तो पीड़ितों का रो-रोकर हाल बेहाल है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मोहनगंज थानाक्षेत्र में शुक्रवार की रात चोरों ने चार मकान को अपना निशाना बनाया। हरिहरपुर गांव निवासी इकरार के घर पर पत्नी आशमीन भोजन करने के बाद बच्चों के साथ घर में सो रही थी। शनिवार की सुबह नींद खुलने पर घर के कमरे खुले देख उसके होश उड़ गए।
कमरों में मौजूद बर्तन, कपड़े, पायजेब, सोने का हार, झुमकी, सोने के कंगन, मंगलसूत्र, अंगूठी पायल, पायजेब एवं चांदी का हार समेत दो बक्से गायब मिले। चोरी के सूचना पर रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो खोजबीन के दौरान घर के पीछे खेत में खाली बक्से बरामद हुए। पीडि़ता के अनुसार करीब चार लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। इसी बीच गांव के गुलशेर के मकान पीछे से चोरों ने सेंध काटकर चोरी की बात सार्वजनिक हुई।
विज्ञापन

गुलेशेर के अनुसार उनके यहां से चोरों ने आठ हजार नकद समेत तीन लाख रुपए कीमत के सोने और चांदी के जेवर चोरी कर लिया। पड़ोसी गांव शुक्लापुर में भी सगीर के घर में प्राइमरी स्कूल की बाउंड्री के सहारे चोर घर में मौजूद कपड़े व बर्तन चोरी की घटना सार्वजनिक हो गई। इसी गांव के जसीम के घर में चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर चार हजार नकद की चोरी करने में सफल हो गए। चार मकान में चोरी से ग्रामीणों में भय का माहौल है। सूचना के बाद पहुंची घटनास्थल की जांच कर कार्रवाई करने की कोशिश में जुटी है।प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही सामान समेत चोर गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
परदेश में रहते हैं घरों के मुखिया
चोरों ने जिन चार घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है उनमें से तीन घरों के मुखिया इकरार, गुलशेर और जसीम परदेश में रहते हैं जबकि अजबुल निशा के पति का देहांत हो चुका है। ऐसे में मुखिया विहीन परिवार को ही निशाना बनाना लोगों को ज्यादा परेशान कर रहा है। ग्रामीण अपनी सुरक्षा के लिए भी चिन्तित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें