फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चोर घर से उठा ले गए नकदी, जेवर व सामान

Tue, 22 Sep 2026 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल। सेवरा गांव में रविवार रात चोरों ने रामसजीवन के घर में चोरी की। दरवाजा के ताला तोड़कर चोर 20 हजार रुपये, चांदी के जेवरात, दो मोबाइल और खाद्यान्न समेत अन्य सामान उठा ले गए। सुबह घर का सामान बिखरा मिलने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


रामसजीवन के अनुसार रात में परिवार के लोग घर में मौजूद थे। इसी दौरान चोर सामने के दरवाजे से दाखिल हुए और कमरे में रखा सामान समेट ले गए। चोर 20 हजार रुपये, चांदी के जेवरात और दो मोबाइल फोन के अलावा करीब 50 किलो चावल, गेहूं समेत अन्य सामान भी ले गए।

सुबह उठने पर घर के अंदर सामान अस्त-व्यस्त मिला। जांच करने पर नकदी, जेवरात व अन्य सामान उठा ले गए। इसके बाद आसपास तलाश की गई, लेकिन चोरी हुए सामान का पता नहीं चला। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर घटना की जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ मुसाफिरखाना अतुल सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें