फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रक से चोरों ने 200 लीटर डीजल किया पार

Fri, 19 Jul 2024 03:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जायस (अमेठी)। कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर चौराहे के पास एक रिसाॅर्ट के सामने बुधवार रात को ट्रक से चोरों ने 200 लीटर डीजल चोरी कर लिया। चालक को सुबह घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को बताया। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। रायबरेली निवासी ट्रक चालक शमशेर सिंह ने बताया कि महोबा से गिट्टी लादकर जायस मंडी आ रहा था। बुधवार शाम वह जायस क्षेत्र के बहादुरपुर चौराहे के निकट नैना रिसाॅर्ट के पास ट्रक खड़ा कर दिया और क्लीनर राजोले के साथ खाना खाने के बाद ट्रक पर सो गया। बृहस्पतिवार सुबह उठने पर देखा की ट्रक के नीचे डीजल फैला है। शंका होने पर डीजल चेक किया तो टैंक खाली था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। चालक ने बताया कि करीब दो सौ लीटर डीजल चोरी हो गया है।
विज्ञापन

इससे पूर्व मंगलवार की रात को भी चोरों ने एक धर्मकांटा के पास डीजल चोरी की घटना अंजाम दी थी। ऐसी घटनाओं से लोगों ने डर है। एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें