फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: घर में घुसे चोरों ने दंपती सहित पांच को पीटा

Mon, 05 Jan 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। खजुरी गांव में शनिवार रात बकरी चोरी के प्रयास के दौरान चोरों ने गृहस्वामी दंपती सहित पांच लोगों पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन



खजुरी गांव निवासी पवन कुमार ने बताया कि वह शनिवार रात परिवार के साथ घर में सो रहे थे। देर रात घर के अंदर आहट होने पर उनकी नींद खुली। बाहर निकलने पर देखा कि बाइक सवार दो लोग उनकी बकरी चोरी कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीचबचाव को पहुंची उनकी पत्नी निशा को भी पीटा गया।


शोरगुल सुनकर पवन की चाची रूपा, पड़ोसी सोमई और रोहित मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इस दौरान आसपास के लोग एकत्र होने लगे। यह देख आरोपी मौके से भाग निकले। जाते समय उनकी बाइक वहीं छूट गई। घटना में घायल सभी लोगों का निजी चिकित्सक के यहां प्राथमिक उपचार कराया गया। सभी की हालत सामान्य बताई गई है। थाना प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि घटनास्थल से मिली बाइक को कोतवाली लाया गया है। बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें