फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मऊ व वाराणसी टीम के बीच होगा फाइनल मुकाबला

Sat, 22 Feb 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। शहर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में ओपन स्टेट आमंत्रण पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के चौथे दिन शुक्रवार को दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। सेमीफाइनल जीतकर मऊ व वाराणसी की टीम फाइनल में पहुंच गई।
विज्ञापन



प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच मऊ बनाम कानपुर टीम के बीच खेला गया। मऊ ने कानपुर को 4-2 से हरा दिया। दूसरा सेमीफाइनल मैच में वाराणसी बनाम लखनऊ टीम के बीच खेला गया। वाराणसी ने 2-0 से लखनऊ को हरा दिया। इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता का फाइनल मैच 22 फरवरी को मऊ बनाम वाराणसी टीम के बीच खेला जाएगा।


इस मौके पर प्रतियोगिता पर्यवेक्षक फुटबाॅल संघ एमएस वेग, उपक्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद, मो. मोसर्रफ खां, जैशल, आकिब, अमूल, नवनीत, हाजी मनव्यल, रवि शर्मा, आयुब शाह, रजा उल्ला, शिवकुमार मौर्य, मो. नदीम, मो. आरिफ, लबली तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें