फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: लूट नहीं, मारपीट हुई थी, चार पर केस दर्ज

Sun, 05 May 2024 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जायस (अमेठी)। कोतवाली क्षेत्र के नसीराबाद रोड पर मवई मोड़ के पास शुक्रवार को बाइक सवार दो युवकों से एक लाख 90 हजार की हुई लूट से क्षेत्र मे सनसनी मच गई। पीड़ितों ने जायस कोतवाली जाकर बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो लूट की कहानी फर्जी मिली। पुलिस चार पर केस दर्ज कर मामले में कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

नसीराबाद के मोहल्ला कायस्ताना निवासी गुफरान का आरोप है कि शुक्रवार वह अपने साले सरवर व दो अन्य साथी के साथ कस्बा जायस के वहाबगंज स्थित एचडीएफसी बैंक से दोपहर एक लाख 90 हजार रुपये लेकर अपने घर नसीराबाद जा रहा था। तभी बाइक सवार बदमाश जायस थाना क्षेत्र के सलोन मार्ग के मवई मोड़ के पास उसकी बाइक रोककर हाॅकी डंडे से पिटाई कर रुपये लिए। पुलिस की जांच लूट नहीं, बल्कि सिर्फ मारपीट की पुष्टि हुई।
एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के मध्य पहले नसीराबाद कस्बे में मारपीट हुई थी। नसीराबाद थाना क्षेत्र के टेंगना निवासी लाल बाबू अपने तीन अन्य साथी के साथ जायस थाना क्षेत्र के मवई मोड़ पर दोबारा गुफरान व उसके साथी के साथ मारपीट की। लूट का आरोप फर्जी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें