अमेठी सिटी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन इरानी का नाम शामिल नहीं है। इस मामले को लेकर जिले में शुक्रवार को राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ गई।
स्मृति इरानी का आवास गौरीगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत मेदन मवई में है। स्थानीय लोगों के अनुसार, उनका नाम लोकसभा और विधानसभा की मतदाता सूची में दर्ज है। शुक्रवार को ग्राम प्रधान बबीता और भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल ने अपर जिला निर्वाचन अधिकारी ज्योति सिंह को प्रार्थना पत्र दिया।
उन्होंने पंचायत मतदाता सूची में स्मृति ईरानी का नाम शामिल करने की मांग की। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी ज्योति सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिल गया है और मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।