फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॅरिअर में सफलता के लिए मेहनत का कोई विकल्प नहीं : एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कनौसा कान्वेंट इंटर कॉलेज में बुधवार को कक्षा 11वीं और 12वीं की छात्राओं के लिए संवाद एवं मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने छात्राओं को उच्च शिक्षा, रोजगार, व्यवसायिक शिक्षा, उद्यमिता और लोक सेवा समेत विभिन्न क्षेत्रों में कॅरिअर की संभावनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में कॅरिअर के विकल्पों में बड़ा बदलाव आया है। अब इंजीनियरिंग, मेडिकल, कानून के साथ खेल, पत्रकारिता, ऑर्गेनिक फार्मिंग, विमानन, उद्योग और एनीमेशन जैसे क्षेत्रों में भी बेहतर अवसर हैं। एसएसपी ने छात्राओं को रुचि के क्षेत्र के बारे में विश्वसनीय स्रोतों से सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पहलुओं की जानकारी लेकर निर्णय लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। हार्ड वर्क और स्मार्ट वर्क का संयोजन जरूरी है। छात्राओं ने उच्च शिक्षा व परीक्षाओं से जुड़े सवाल पूछे, जिनका एसएसपी ने विस्तार से जवाब दिया। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रधानाचार्य, शिक्षक और छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें