फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: उत्तीर्ण बच्चों के लिए हैं जिले में बेहतर विकल्प

Sat, 26 Apr 2025 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। यूपी बोर्ड के मेधावियों को आगे की शिक्षा के लिए जिले व अवध क्षेत्र से बाहर नहीं भटकना होगा। उन्हें जिले व अवध क्षेत्र में साइंस आर्ट व उच्च शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी व रोजगार परक शिक्षा लेने के लिए अच्छे संस्थान हैं।
विज्ञापन



यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित हुआ। उत्तीर्ण अभ्यर्थी आगे की शिक्षा पाने को लेकर रणनीति बनाना शुरू कर दिए हैं। कोई तकनीकी शिक्षा का विकल्प ढूंढ़ रहा है, तो कोई साइंस व आर्ट विषय से पढ़ाई कर वैज्ञानिक, सिविल सेवा सहित अन्य पदों पर जाने का लक्ष्य तय कर रहा है।

ऐसे में जिले में सभी तहसीलों में राजकीय प्रशिक्षण संस्थान, इंजीनियरिंग संस्थान, फार्मेसी संस्थान, लॉ कॉलेज, कौशल विकास के संस्थान हैं। वहीं, आर्ट, साइंस, कामर्स विषय के लिए भी राजकीय कॉलेज के साथ मान्यता प्राप्त विद्यालय हैं। इन संस्थानों के छात्र-छात्राएं प्रदेश में अपना परचम लहरा चुके हैं।
विज्ञापन



वहीं, उच्च शिक्षा के लिए राजकीय महाविद्यालय के साथ ही निजी महाविद्यालय में सभी विषयों से पढ़ाई की सुविधा है। उच्च शिक्षा, कौशल विकास, और व्यावसायिक पाठ्यक्रम शामिल हैं। उच्च शिक्षा के लिए, छात्र विभिन्न डिग्री प्रोग्राम, जैसे कि बैचलर डिग्री, में दाखिला ले सकते हैं। व्यावसायिक पाठ्यक्रम और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चे अपने कौशल को विकसित कर सकते हैं। जिले के अलावा बच्चों के लिए सुल्तानपुर, अयोध्या, प्रयागराज और लखनऊ में भी पढ़ाई के लिए अच्छे संस्थान हैं जो उनके भविष्य को सवांरने में बेहतर साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें