फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दीवार में सेंध लगाकर नकदी व सामान चोरी

Wed, 03 Jan 2024 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। टीकरमाफी बाजार स्थित कपड़े की दुकान में सोमवार की रात दीवार में सेंध लगाकर चोरों ने नकदी सहित करीब एक लाख रुपये से अधिक का सामान पार कर दिया। मंगलवार सुबह जानकारी होने के बाद पीड़ित ने तहरीर थाने में दी। पीपरपुर थानाक्षेत्र के पाठक का पुरवा मजरे भावापुर गांव निवासी अमित कुमार पाठक की संग्रामपुर थाने के टीकरमाफी बाजार में गारमेंट की दुकान है। सोमवार देर शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए। मंगलवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे और शटर का ताला खोला तो सारा सामान बिखरा पड़ा था, गल्ले का ताला टूटा था। दुकान के पीछे वाली दीवार में सेंध लगी थी। पीड़ित के अनुसार गल्ले में रखे करीब छह हजार रुपए नकद व करीब एक लाख रुपये से अधिक कीमत का सामान चोरों ने पार कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी लेते हुए पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें