फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर युवक को मौत के घाट उतारा

Wed, 21 May 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। घर के बाहर सो रहे एक युवक के सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर उसको मौत के घाट उतार दिया गया। सोमवार देर रात हुई इस वारदात के बादबच्चन की मौत के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन




मोहनगंज क्षेत्र के पूरे राजा भदसाना गांव निवासी मृतक बच्चन उर्फ इंतजार (28) की मां सैदून के मुताबिक, बच्चन रात में घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। रात करीब दो बजे कुछ लोगों ने उस पर हथौड़े से हमला कर दिया। सिर और सीने पर कई बार ताबड़तोड़ वार किए गए जिससे बच्चन की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी मोनी पास में ही दूसरी चारपाई पर बच्चों संग लेटी थी।




सैदून ने गांव के ही अल्ताफ, इस्लाम, सलमान, सुलेमान और पप्पू उर्फ सुशील दुबे पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया गया कि मृतक और आरोपियों के बीच पहले से पारिवारिक रंजिश चल रही थी। इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि नामजद केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन






पारिवारिक विवाद से जुड़ा है प्रकरण
करीब 10 वर्ष पहले मृतक की बहन आसमा की शादी इस्लाम नामक युवक से हुई थी, लेकिन आपसी मतभेद के कारण वह पिछले पांच साल से शाहरुख नामक युवक के साथ रह रही थी। इसी बात को लेकर इस्लाम और उसके साथी मृतक से रंजिश रखते थे। पुलिस को आशंका है कि उसी रंजिश में हत्या की साजिश रची गई।


हत्या से पहले हुई थी कहासुनी
सोमवार शाम मृतक और उसके परिजनों की गाय गायब हो गई थी। तलाश के दौरान पप्पू उर्फ सुशील दुबे से नहर पुल के पास कहासुनी हुई, जिसमें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। परिजनों का आरोप है कि उसी कहासुनी के बाद रात में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।


तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक बच्चन की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह आइसक्रीम कंपनी में गाड़ी चला कर पूरे परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके तीन छोटे बच्चे सामिया, मुमताज और अरबाज हैं, जो अब पिता की छाया से वंचित हो गए हैं। मां, पत्नी और भाई का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें