फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Thu, 01 Aug 2024 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार बुधवार सुबह करीब 11 बजे युवक का शव फंदे से लटकता मिला। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जिला मुख्यालय गौरीगंज में बान सिंह का पुरवा निवासी जाबिद (18) घर पर ही रहता था। चाचा वाजिद अली ने बताया कि बुधवार की सुबह आठ बजे जाबिद अपने बड़े भाई आरिफ को अयोध्या जाने के लिए बस स्टेशन छोड़ने गए। वहां से लौटने के बाद घर में पीछे की ओर बने कमरे में चला गया। करीब 11 बजे उसकी भाभी मौके पर पहुंची तो वह फंदे से लटका हुआ था। परिजनों के अनुसार मृतक जाबिद की छह बहनें व तीन भाई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें