फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सहमति से निकला रास्ता, भूख हड़ताल खत्म

Mon, 16 Sep 2024 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। रास्ता बनवाने और आवास आदि की शिकायत पर सुनवाई न होने से नाराज भूख हड़ताल पर बैठे बनवीरपुर गांव निवासी भीम यादव की समस्या का हल निकल आया है। ग्रामीणों की मध्यस्थता के बाद दोनों पक्षों की सहमति से रास्ता बनने का विवाद खत्म हो गया। रविवार की सुबह सुलह के बाद युवक ने भूख हड़ताल खत्म कर दी।
विज्ञापन

संग्रामपुर ब्लॉक के बनवीरपुर गांव निवासी भीम यादव करीब एक वर्ष से रास्ते की मांग कर रहे थे। रास्ता निर्माण व अपात्रों को दिए आवास जांच की मांग को लेकर अफसरों से कई बार शिकायत की। सुनवाई नहीं होने पर बीते बृहस्पतिवार से भीम यादव ने अपने ही घर पर अनशन व भूख हड़ताल शुरू कर दी।
शनिवार की शाम बीडीओ, ग्राम पंचायत सचिव समेत अन्य अफसर भीम यादव के घर पहुंचे थे। अफसरों ने समझाया, लेकिन कोई हल नहीं निकला। रविवार की सुबह गांव के लोगों ने दोनों पक्षों से बात की। दोनों पक्षों ने रास्ता निर्माण के लिए सहमति दी। साथ ही लिखित सुलह समझौता किया। इसके बाद युवक ने अपना अनशन तोड़ दिया। भीम यादव और विपक्षी निखिल कुमार ने बताया कि रास्ते के लिए सुलह समझौता ग्रामीणों की मौजूदगी में हो गया है। अफसरों को जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें