फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: इंतजार खत्म, 186 शिक्षकों को मिलेगा सितंबर माह से वेतन

Sat, 07 Sep 2024 03:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। 12,460 शिक्षक भर्ती में नियुक्ति पाने के बाद वेतन का इंतजार कर रहे 186 शिक्षकों को सितंबर माह से वेतन भुगतान का आदेश जारी हो गया है। शेष वेतन भुगतान विभाग संपूर्ण अभिलेखों के सत्यापन के बाद एरियर के रूप करेगा।
विज्ञापन


12,460 शिक्षक भर्ती के तहत परिषदीय स्कूलों में 240 शिक्षकों की तैनाती अलग-अलग तिथियों पर हुई थी। विभाग की ओर से 186 शिक्षकों के हाईस्कूल, इंटर, बीटीसी व शिक्षक पात्रता परीक्षा अंक पत्र व प्रमाण पत्र अभिलेखों का सत्यापन पूरा हो चुका है। साथ ही अन्य प्रमाण पत्रों का सत्यापन करवाया जा रहा है। प्रमाण पत्र का सत्यापन होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने सितंबर माह से वेतन भुगतान का आदेश शुक्रवार के जारी कर दिया। शेष वेतन भुगतान सभी दस्तावेजों के सत्यापन के बाद एरियर के रूप में किया जाएगा।
इनसेट
54 शिक्षकों को करना पड़ेगा इंतजार
शिक्षक भर्ती में शामिल 54 शिक्षकों को अभी वेतन भुगतान का इंतजार करना पड़ेगा। इन शिक्षकों के हाईस्कूल, इंटर, बीटीसी व शिक्षक पात्रता परीक्षा अंक पत्र व प्रमाण पत्र को संबंधित बोर्ड को भेज कर सत्यापन करवाया जा रहा है। विभाग को दावा है कि सितंबर माह में इनके अभिलेखों का भी सत्यापन पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

सत्यापन के बाद जारी किया गया आदेशबीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि 12,460 शिक्षक भर्ती के तहत जिले में तीन चरणों में शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी। 186 शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन की रिपोर्ट मिल चुकी है। सितंबर माह से इनके वेतन भुगतान का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें