फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पिस्टल सहित युवक को ग्रामीणों ने दबोचा, पुलिस को सौंपा

Tue, 14 May 2024 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। रविवार की सुबह एक दबंग युवक पिस्टल लेकर मुंशीगंज इलाके के एक गांव पहुंच गया। वह कोई वारदात अंजाम देता, इससे पहले ही ग्रामीणों ने उसे दबोच कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने एक ग्रामीण की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुंशीगंज थाना क्षेत्र के रामदैपुर पोस्ट दरपीपुर गांव निवासी संदीप कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि रविवार की सुबह 8:40 बजे क्षेत्र के ही सीतारामपुर मजरे गोडवा गांव निवासी अंकुर यादव अपनी बाइक से गांव की ओर आ रहा था। तभी गांव के पास वह बाइक से गिर गया। उसने पास जाकर देखा तो अंकुर एक पिस्टल मय मैगजीन को हाथ में लिए हुए जमीन पर पड़ा है। पास जाकर उसने असलहे के बारे में पूछा तो अंकुर गालीगलौज करने लगा। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए संदीप ने अंकुर के हाथ से पिस्टल ले लिया और गांव वालों को बुला लिया।
विज्ञापन

इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। गांव वालों को एकत्र देख उससे संदेह हुआ कि कहीं लोग मारपीट न कर दें, इसलिए संदीप अपने कुछ सहयोगियों के साथ अंकुर को मय पिस्टल व मैगजीन थाने ले जाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। संदीप का आरोप है कि उसे आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा था।
पुलिस ने संदीप की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर एसएन सिंह का कहना है कि आरोपी के पास से देशी पिस्टल व मैगजीन, दो कारतूस बरामद हुए हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें