फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आमरण अनशन पर बैठी पीड़िता, हरकत में आया प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। रास्ते में कटीला तार बांधकर रास्ता अवरुद्ध किए जाने के मामले को लेकर पीड़िता मंगलवार को परिवार संग तहसील परिसर स्थित एसडीएम कार्यालय के सामने आमरण अनशन पर बैठ गई। पीड़िता के परिवार संग अनशन पर बैठते ही प्रशासन तत्काल हरकत में आया। एसडीएम ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के संयुक्त टीम भेज कर अवरुद्ध रास्ते को खुलवाया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र संग्रामपुर के तिवारीपुर गांव निवासी सुधा प्रस्तावित इंटरलॉकिंग सार्वजनिक रास्ते को अवरुद्ध किए जाने के मामले को लेकर अधिकारियों के चक्कर काट रही थी। आरोप है कि ठेंगहा करनाईपुर पक्की सड़क से साधु बाबा के स्थान तक सार्वजनिक रास्ते का निर्माण करवाया गया है। इंटरलॉकिंग प्रस्तावित है। इसी रास्ते की ओर वह अपना सहन दरवाजा एवं निकास करना चाहती है।
आरोप है कि पड़ोसी राजस्व कर्मियों की मिली भगत से उसकी दीवार से सटकर पिलर लगाकर कटीला तार बांधकर उसका रास्ता अवरुद्ध कर दिया है। ढाई वर्षों से वह अधिकारियों के चक्कर काट रही है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। परेशान होकर सुधा मंगलवार को अपनी सास सुमन देवी, रीता, पार्वती, सीमा देवी, उर्मिला, चंद्रकला, किरन, अमिता व पांच बच्चों के साथ तहसील परिसर स्थित एसडीएम कार्यालय के सामने आमरण अनशन पर बैठ गई। पीडिता के बैठते ही तहसील प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल राजस्व एवं पुलिस टीम गठित की।
विज्ञापन

एसडीएम में पीड़िता को समस्या का निस्तारण कराए जाने का भरोसा दिया उसके बाद पीड़ित परिवार घर गया। एसडीएम आशीष कुमार सिंह ने बताया कि राजस्व एवं संग्रामपुर पुलिस को मौके पर भेजा गया है। बाधित रास्ते पर बांधा गया कटीलातर हटवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें