फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रेलर ने घर के सामने खड़ी कार में मारी टक्कर, बाउंड्री भी तोड़ी

Mon, 30 Oct 2023 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई(अमेठी)। क्षेत्र में बेकाबू ट्रेलर ट्रक ने घर के सामने खड़ी दो कारों टक्कर मारने के साथ बाउंड्रीवाल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहनगंज थानाक्षेत्र के भदमर गांव निवासी पंकज सिंह ने मोहनगंज पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि 26 अक्तूबर रात करीब पौने 10 बजे घर के सामने खड़ी दो कार में ट्रेलर ने टक्कर मार दी।
टक्कर में दोनों चार पहिया वाहन बुरी तरफ क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद चालक ट्रेलर ट्रक लेकर तेज रफ्तार में भाग निकला। इसके बाद वह फिर नहर कोठी के बाउंड्री में आकर टक्कर मार दी। नहर कोठी की बाउंड्री में काफी नुकसान हुआ है। शिकायतकर्ता से मिली तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें