फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष को बताईं समस्याएं

Wed, 02 Jul 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी ​स्थित निजी होटल में व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष कोे सम्मानित करते व्यापारी। स्रोत- सं
विज्ञापन
अमेठी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट की गोष्ठी कस्बे के निजी होटल में मंगलवार को आयोजित की गई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने मंडल से जुड़े जिले के पदाधिकारियों और व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन



प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। बैठक में अमेठी नगर और ग्रामीण क्षेत्र के व्यापारियों ने भाग लिया और स्थानीय स्तर पर आ रहीं समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया। प्रमुख रूप से बाजार में सुरक्षा व्यवस्था, कर प्रणाली में सुधार, नगर निकायों से उत्पन्न की जा रहीं परेशानियां, बिजली दरों में बढ़ोतरी, सड़क की दुर्दशा जैसे मुद्दे सामने आए। बनवारी लाल कंछल ने व्यापारियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि व्यापार मंडल सदैव उनके साथ है और उनकी आवाज को शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाने का काम करेगा।



बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने अमेठी में संगठन की गतिविधियों और व्यापारियों की मांगों की जानकारी दी। इस मौके पर जिला महामंत्री प्रभाकर उपाध्याय,संगठन मंत्री शिवम प्रजापति, कोषाध्यक्ष संजीव जायसवाल, देवेंद्र सिंह मुन्ना, दीपक आर्य, संदीप, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें