फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तीसरा वैकल्पिक मार्ग बहा, आवागमन ठप

Mon, 23 Jun 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
संग्रामपुर क्षेत्र में टिकरिया भौसिंहपुर ​स्थित मालती नदी में पानी के बहाव से क्षतिग्रस्त हुआ व
विज्ञापन
संग्रामपुर (अमेठी)। मानसून आते ही नदियों का प्रवाह तेज हो गया है। जिले में शनिवार रात पुल निर्माण के दौरान बनाया गया तीसरा वैकल्पिक मार्ग टूट कर पानी में बह गया। टिकरिया भौसिंहपुर के नजदीक मालती नदी पर बन रहे पुल के पास नदी के तेज बहाव में वैकल्पिक मार्ग बह जाने से अमेठी-संग्रामपुर मार्ग पर आवागमन ठप हो गया।
विज्ञापन



इससे इस मार्ग से जुड़े करीब 90 पुरवों का जिला मुख्यालय और तहसील से संपर्क कट गया। ग्रामीणों को अब आठ से 10 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। इससे पहले मालती नदी पर स्थित अमेठी-किठावर मार्ग व भेटुआ के कल्याणपुर भीमी संपर्क मार्ग पर पुल निर्माण के दौरान बनाए गए वैकल्पिक मार्ग पानी के तेज बहाव में बह गए हैं।


करीब दो माह से पुल निर्माण का काम जारी है। 1.72 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन पुल के पास सात लाख रुपये की लागत से वैकल्पिक मार्ग बनाने का प्रस्ताव था। कार्यदायी संस्था ने फिलहाल ढाई लाख रुपये खर्च कर केवल मिट्टी डालकर मार्ग बना दिया था। शेष साढ़े चार लाख रुपये से नया मार्ग तैयार किया जाएगा। पुल के दूसरी ओर इंटर कॉलेज, बालिका विद्यालय, कस्तूरबा विद्यालय, ब्लॉक कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, थाना और मां कालिकन धाम स्थित है। वैकल्पिक मार्ग बंद होने और आवागमन रुकने से छात्र, श्रद्धालु और मरीज सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन






ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
ग्रामीण शिवा सिंह, शुभम राठौर, रिंकू सिंह, कमला पांडेय, चंदन गुप्ता, धीरज कुमार, रेनू, मोनू समेत कई लोगों ने नाराजगी जताते हुए बताया कि वैकल्पिक मार्ग पर सिर्फ मिट्टी डाल दी गई थी। न गिट्टी डाली गई, न ही खड़ंजा। आए दिन वाहन फंसते थे। पहले भी गुणवत्ता को लेकर शिकायत की गई थी, लेकिन विभाग ने अनसुनी कर दी। अब मार्ग बहने से रोजमर्रा की जरूरतों के लिए परेशान होना पड़ रहा है। मां कालिकन धाम पर सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को परेशानी होगी। स्थानीय युवाओं के अनुसार संग्रामपुर से अमेठी पढ़ाई करने वाले छात्र प्रतिदिन इसी रास्ते से कॉलेज जाते हैं। मां कालिकन धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को भी दूसरी ओर भटकना पड़ रहा है। सोमवार को भारी भीड़ की आशंका से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।




मानक के अनुसार वैकल्पिक मार्ग बनाने के निर्देश
लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अमित पाठक ने बताया कि तेज बहाव से बना अस्थायी मार्ग बह गया है। पुल का निर्माण अप्रैल 2026 तक पूरा होना है। कार्यदायी संस्था को शेष राशि से मानक अनुसार वैकल्पिक मार्ग जल्द तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें