फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: टीम ने स्कूलों का जाना हाल, बच्चों से पूछे सवाल

Tue, 22 Aug 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। निपुण भारत अभियान के साथ परिषदीय स्कूलों के कायाकल्प की हकीकत देखने के लिए राज्य परियोजना टीम ने स्कूलों का निरीक्षण किया। टीम ने बच्चों से सवाल पूछे और शैक्षिक स्तर का आकलन किया। शिक्षकों को शिक्षण भी बताई।
विज्ञापन

राज्य परियोजना समग्र शिक्षा की टीम ने मंगलवार को बीआरसी और परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। पहले दिन टीम के सदस्यों ने विकास खंड भेटुआ के कई स्कूल देखे और शिक्षक संकुल की बैठकों में भी शामिल हुए। परियोजना कार्यालय की टीम ने बुधवार को प्राथमिक स्कूल पूरे छत्ता, कनक सिंहपुर, भुसियांवा, सनहा और भेटुआ में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए संचालित एकेडमिक प्रयासों की जांच की।
टीम के सदस्यों ने सभी न्याय पंचायतों में आयोजित शिक्षक संकुल बैठकों की भी हकीकत देखी। प्राथमिक विद्यालय कनक सिंह पुर, कंपोजिट विद्यालय पश्चिम द्वारा, कम्पोजिट विद्यालय शारदन, प्राथमिक विद्यालय मठिया , कंपोजिट विद्यालय घटकौर और प्राथमिक विद्यालय भेटुआ में आयोजित शिक्षक संकुल बैठकों के सभी सत्रों का गहनता से अध्ययन किया।
विज्ञापन

मिशन के क्रम में विद्यालयों को निपुण विद्यालय बनाने के लिए शिक्षकों का मार्ग दर्शन किया। फाइव प्वाइंट टूल किट अपनाने की सलाह दी। टीम ने ब्लाॅक संसाधन केंद्र नौगिरवा का भी निरीक्षण किया। राज्य परियोजना की टीम के शैलेंद्र प्रताप सिंह, अंशुमान सिंह, शुभांकर पाल, जेहरा अली खान, सरकार मेंहदी के साथ बीईओ डॉ. संतोष कुमार यादव साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें