फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीआरओ को लेकर गोरखपुर रवाना हुई टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। बकाया भुगतान के नाम पर सफाई कर्मी से 30 हजार रुपये की घूस लेते पकड़ी गई डीपीआरओ श्रेया मिश्रा को लेकर विजिलेंस टीम शुक्रवार पूर्वाह्न गोरखपुर के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

इसके पहले टीम ने जिला अस्पताल में डीपीआरओ का मेडिकल कराया और थाने पहुंचकर दर्ज प्राथमिकी की सत्यापित कॉपी व अन्य जरूरी कागजात लिए।
अमेठी की डीपीआरओ श्रेया मिश्रा को बृहस्पतिवार को दोपहर लखनऊ से आई विजिलेंस टीम ने बाजार शुकुल के धनेशा राजपूत गांव में तैनात सफाई कर्मचारी सुशील कुमार सिंह से अपने कार्यालय में 30 हजार रुपये की घूस लेते गिरफ्तार किया था।
श्रेया मिश्रा की गिरफ्तारी व उनसे लंबी पूछताछ करने के बाद टीम ने देर शाम उनके घर की तलाशी ली जहां एक आलमारी में रखे 1.50 लाख रुपये बरामद किए।
तलाशी पूरी होने के बाद विजिलेंस टीम ने देर रात गौरीगंज थाने में केस दर्ज कराया। केस दर्ज कराने के बाद विजिलेंस टीम डीपीआरओ को लेकर महिला थाने गई।
सुबह टीम डीपीआरओ को लेकर संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंची और उसका मेडिकल कराया। टीम दोबारा गौरीगंज थाने पहुंची और दर्ज कराए गए केस की सत्यापित कॉपी व अन्य जरूरी कागजात लिए।
विज्ञापन

सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद टीम पूर्वाह्न 11:30 बजे उन्हें कोर्ट में पेश करने के लिए गोरखपुर रवाना हो गई।
मेरे साथ हुई बड़ी साजिश : डीपीआरओ
घूस लेते गिरफ्तार की गई डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने पूरे प्रकरण को अपने खिलाफ बड़ी साजिश करार दिया। कहा कि जिले में तैनाती के चंद माह बाद से ही
कुछ लोग उनके खिलाफ साजिश में जुटे थे। इस साजिश में नकारा सफाई कर्मियों के साथ उनके कार्यालय के कुछ ऐसे भ्रष्ट कर्मचारी भी शामिल थे जिनकी मनमानी नहीं चल पा रही थी।
बृहस्पतिवार को भी जब एक कर्मचारी ने उनसे बताया कि सुशील उनसे मिलना चाहता है तो उन्होंने मना कर दिया। हालांकि बाद में अचानक सुशील उनके कमरे में घुस आता है।
कार्यालय में घुसते ही सुशील मुठ्ठी में लिए कुछ नोट जबरन उनके हाथ पर रखने के बाद उनका पैर पकड़कर बैठ गया। इसी दौरान पहुंची विजिलेंस टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
डीपीआरओ के समर्थन में आए विभागीय कर्मचारी
गौरीगंज (अमेठी)। रिश्वत लेते गिरफ्तार की गई डीपीआरओ के समर्थन में शुक्रवार को ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी संघ सामने आया।
दोनों संघ ने जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर डीपीआरओ को साजिश के तहत फंसाने के मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए साजिशकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम पंचायत अधिकारी संघ व ग्राम विकास अधिकारी संघ के अलावा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद शुक्रवार को कार्रवाई के विरोध में उतर आया।
ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष रजनीश भाष्कर व ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष के अलावा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष सुभाष पांडेय के नेतृत्व में कई कर्मचारी डीएम कैंप कार्यालय पहुंच गए।
उन्होंने सफाई कर्मी पर साजिश कर डीपीआरओ को फंसाने व बदनाम करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम गौरीगंज संजीव मौर्य को देकर सफाई कर्मी पर धोखाधड़ी व चोरी करने के आरोप में विभागीय कार्रवाई करने की बात कही।
कर्मचारी नेताओं ने मुख्यमंत्री से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराते हुए साजिशकर्ता के खिलाफ कार्रवाई तथा डीपीआरओ को दोषमुक्त करने की मांग की। इस मौके पर विश्व मोहन, राकेश कुमार, प्रिया सिंह, ओम प्रकाश दुबे, रश्मि मिश्र समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें