अमेठी सिटी। मुंशीगंज थाना क्षेत्र के एचएएल कोरवा में बृहस्पतिवार की शाम एक जंगली बिल्ली दिखी। उसे देखकर ग्रामीणों को तेंदुआ होने की आशंका हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी।
मौके पर वन क्षेत्र अधिकारी मोहम्मद इब्राहिम सहित अमेठी, भेंटुआ व संग्रामपुर की वन टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जांच की तो पता चला कि वह जंगली बिल्ली है। वन क्षेत्र अधिकारी मोहम्मद इब्राहिम ने बताया कि गुरुवार शाम किसी के द्वारा सूचना दी गई कि एचएएल में तेंदुआ का बच्चा निकला है। डीएफओ द्वारा टीम गठित कर मौके पर भेजी गई। जब यह सुनिश्चित हो गया कि यह जंगली बिल्ली है तो टीम वापस आ गई।