फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गाली देने पर की थी सुपरवाइजर की हत्या

Wed, 17 Dec 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जगदीशपुर के हारीमऊ गांव में सुपरवाइजर मनोज सिंह उर्फ मुख्खन की हत्या का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि मामूली विवाद के बाद गुस्से में आकर युवक ने पिता और एक अन्य के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन




गूंगेमऊ गांव निवासी मनोज सिंह का शव रविवार सुबह हारीमऊ गांव में निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थल के पास मिला था। मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। सोमवार को परिजनों ने गिरफ्तारी न होने पर शव रखकर कई घंटे प्रदर्शन किया था। मामले की जांच के दौरान मंगलवार को पुलिस ने जगधरपुर मजरे हारीमऊ गांव निवासी शिवलाल और धर्मराज उर्फ डट्टू को कस्बे से भागने की कोशिश करते समय पकड़ लिया।




पूछताछ में दोनों ने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की। इंस्पेक्टर धीरेंद्र यादव के अनुसार पूछताछ में शिवलाल ने बताया कि शनिवार को वह लोग निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थल पर आग जलाकर बैठे थे। उसी समय वहां पहुंचे मनोज सिंह ने उनके बेटे दिलीप को गाली दी और डंडा मार दिया। इससे नाराज बेटे दिलीप ने पास में पड़ी हथौड़ी से मनोज के चेहरे और सिर पर कई वार कर दिए। धर्मराज उर्फ डट्टू ने ईंट से हमला किया। उन्होनें भी लकड़ी की फंटी से मनोज की पिटाई की। हमले में मनोज की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन





वारदात को हादसा दिखाने के उद्देश्य से शव को साइकिल पर लादकर कुछ दूरी पर ले जाकर गिरा दिया गया। घटनास्थल पर पड़े खून को मिट्टी से ढक दिया गया। आरोप स्वीकार करने के बाद दोनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट भेजा गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। बताया कि दिलीप की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें