फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तीन अलग-अलग तिथियों पर चलेगा विशेष अभियान

Thu, 22 Jan 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। एक जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए तीन तिथियों पर विशेष अभियान चलेगा। तहसील स्तर पर दावा आपत्तियां ली जा रही हैं। सूची में शामिल होने के लिए नए फॉर्म छह भरकर जमा करें।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पित गुप्ता ने बताया कि एसआईआर अभियान के तहत 31 जनवरी, एक फरवरी,पांच फरवरी को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। इन सभी निर्धारित तिथियों के दौरान, संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहकर मतदाताओं से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे। उन्होंने जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्षों एवं मंत्रियों से अनुरोध किया है कि वह अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को सूचित करें और उन्हें निर्धारित विशेष अभियान तिथियों में संबंधित मतदेय स्थलों पर उपस्थित कराना सुनिश्चित करें। कहा कि अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने के लिए नया नाम जोड़ने के लिए फार्म छह, नामों में त्रुटि सुधार के लिए फार्म आठ और गलत या अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फार्म सात भरवाने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें