फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सिलिंडर विस्फोट में झुलसे दूसरे भाई ने भी दम तोड़ा

Sat, 08 Aug 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंशीगंज। हरियाणा के अंबाला में 29 जुलाई की रात हुए सिलिंडर विस्फोट में झुलसे देवरहा गांव निवासी दूसरे युवक की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। सत्यम यादव (22) के बाद भाई प्रदीप यादव (23) ने बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ पीजीआई में अंतिम सांस ली। हादसे में गंभीर रूप से झुलसा उसका छोटा भाई कुलदीप यादव (20) अब भी वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहा है। एक ही हादसे में दो बेटों की मौत और तीसरे की गंभीर हालत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन


29 जुलाई की रात अंबाला में खाना बनाते समय सिलिंडर में विस्फोट हो गया था। हादसे के समय कमरे में मौजूद चार युवक गंभीर रूप से झुलस गए थे। इनमें देवरहा गांव निवासी सत्यम, प्रदीप और कुलदीप भी शामिल थे। सभी को चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती कराया गया था। बुधवार को सत्यम और बृहस्पतिवार को प्रदीप की मौत हो गई। कुलदीप की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। बृहस्पतिवार को सत्यम का अंतिम संस्कार प्रयागराज के शृंगवेरपुर में किया जा रहा था। इसी दौरान परिजनों को प्रदीप की मौत की सूचना मिली। प्रदीप का अंतिम संस्कार चंडीगढ़ में ही किए जाने की जानकारी है।

प्रदीप और कुलदीप परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए अंबाला गए थे। तीनों अपने बड़े भाई विनोद के साथ रहकर काम कर रहे थे। हादसे ने परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं।
विज्ञापन



कुलदीप के स्वस्थ होने की आस में मां
58 वर्षीय रंगीला देवी चंडीगढ़ पीजीआई में बेटे कुलदीप के पास ही मौजूद हैं। दो बेटों को खोने के बाद भी वह अस्पताल से नहीं लौटी हैं। उनकी निगाहें अब कुलदीप के स्वस्थ होकर घर लौटने पर टिकी हैं। उधर देवरहा गांव में लगातार दूसरी मौत की खबर से शोक की लहर है। परिजनों को सांत्वना देने के लिए ग्रामीणों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें