फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चिलचिलाती धूप ने किया परेशान, हर कोई हलकान

Sat, 10 Jun 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
तेज धूप से बचने के लिए मुंह ढक कर निकलतीं युवतियां
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले भर में गर्मी का सितम जारी है। पारा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जिससे पशु पक्षियों के साथ ही आम जन बेहाल नजर आ रहा है। शनिवार को दोपहर में बाजारों व सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। इक्का दुक्का लोग ही आते जाते नजर आए। पिछले कुछ दिनों से पारा 40 डिग्री के आसपास स्थिर है।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह से ही तेज धूप ने सताना शुरू कर दिया। दोपहर में चिलचिलाती धूप के साथ चली गर्म हवा व लू के थपेड़ों का अहसास करवा दिया। लू के थपेड़े तन को झुलसाने वाली गर्मी का अहसास करा रहे हैं। गर्मी के बढ़ते असर से हर कोई बेहाल नजर रहा है।
शहरवासी दोपहरी में घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं तो वहीं गांव देहात के लोग गर्मी के चलते पेड़ों की छांव व घरों में ही बैठकर दिन काटने को मजबूर हैं। कोई हाथ के पंखे का सहारा ले रहा है तो कोई अन्य प्रबंध कर रहा है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डा. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बताया कि अभी गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें