फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भीषण गर्मी ने लोगों को किया बेहाल

Thu, 12 Jun 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। बुधवार सुबह से ही तेज धूप की तपिश ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया। इससे दिनभर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मजबूरी में जो लोग घर से बाहर निकले, वे गर्मी से पसीने से तरबतर छांव तलाशते मिले। पारा अधिकतम 41 और न्यूनतम 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, उमस भरी गर्मी के बीच बिजली कटौती ने भी लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन




जिला मुख्यालय के साथ शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों और सड़कों पर तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से सुबह 10 बजे के बाद लोगों का आवागमन कम हो गया। बाजारों में इक्का-दुक्का लोग गमछा बांधकर या फिर छाता लगाकर खरीदारी करते दिखे। बाहर निकले लोग गर्मी से बचने के लिए नीबू पानी, जलजीरा आदि का सहारा लेते नजर आए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें