फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सफाईकर्मियों ने ब्लॉक में किया प्रदर्शन

Tue, 23 Sep 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने अफसरों पर शोषण का आरोप लगाते हुए सोमवार को ब्लॉक गौरीगंज परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए खंड विकास अधिकारी को संबोधित ज्ञापन एडीओ पंचायत पंकज मोहन मिश्र को सौंपा।
विज्ञापन



संगठन के जिलाध्यक्ष राम अंजोर की अगुवाई में सफाईकर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। कर्मियों ने आरोप लगाया कि आए दिन तैनात सफाई कर्मियों की ड्यूटी सूचना मौखिक व व्हाट्सएप के माध्यम से लगा दी जाती है, जबकि अफसरों की ओर से हस्ताक्षर युक्त कोई लिखित आदेश नहीं दिया जाता है। यह कर्मियों का उत्पीड़न है। किसी अप्रिय घटना के घटित होने पर अफसर जिम्मेदारी नहीं लेते हैं। कहा कि कर्मी बगैर लिखित आदेश के सामूहिक ड्यूटी पर नहीं करेंगे।


सफाईकर्मियों ने कहा कि वह गोवंशों का संरक्षण आदि करने में कुशल नहीं हैं। आरोप लगाया कि बीते दिनों ब्लॉक बहादुरपुर में तैनात सफाई कर्मी रामचंद्र की निराश्रित गोवंश पकड़ने में जान चली गई। मगर किसी भी अफसर ने जिम्मेदारी नहीं ली। सफाईकर्मियों ने गो संरक्षण से मुक्त करने की मांग की। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष दीपक कुमार, कामता प्रसाद, अर्जुन प्रसाद, प्रेमनाथ, हरिलाल, विजय बहादुर, राजेंद्र प्रसाद, दिनेश कुमार, तेज प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें