फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बोरियों में अनाज की जगह भरी थी गिट्टियां, कोटेदार व पति पर केस

Wed, 17 Jul 2024 04:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कोटे का सरकारी राशन हड़पने के आरोप में एक महिला कोटेदार और उसके पति के खिलाफ डीएम के आदेश से सोमवार को मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोटे की जांच हुई तो दुकान में राशन के बजाय बोरियों में गिटि्टयां भरी मिलीं। पूर्ति निरीक्षण की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विभागीय कार्रवाई में दुकान को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन



गौरीगंज इलाके के रौजा गांव की सावित्री देवी कोटेदार हैं। 11 जुलाई को पूर्ति निरीक्षक योगेश कुमार वर्मा ने दुकान का औचक निरीक्षण किया तो सरकारी राशन दुकान से बड़े घोटाले का मामला प्रकाश में आया। पूर्ति निरीक्षण के मुताबिक, जांच के दौरान पाया गया कि जुलाई माह में 255 की जगह महज नौ कार्ड धारकों को राशन दिया गया है।

मामला गंभीर होने पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार व पुलिस टीम को भेजा तो वहां दर्ज दुकान की चौहददी में एक दुकान खाली थी। दूसरी दुकान में इलेक्ट्रानिक मशीन व कुछ बोरियों में गिटि्टयां भरी रखी मिलीं। राशन गायब था। दुकान सील कर दी गई। 12 जुलाई को फिर नायब तहसीलदार सहित पूरी टीम ने जांच की। जांच में पाया गया कि सरकारी गल्ले की दुकान में 28.95 क्विंटल गेहूं व 43.46 क्विंटल चावल उपलब्ध होना चाहिए, लेकिन सरकारी अभिलेखों में दर्ज दुकान की चौहददी में किसी भी योजना का कोई राशन उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन


जांच टीम ने पाया कि राशन को निजी हित में हड़प लिया गया है। डीएम के आदेश से पूर्ति निरीक्षण योगेश कुमार वर्मा ने गौरीगंज कोतवाली में तहरीर दी। साथ ही उच्चाधिकारियों के निर्देश पर इस कोटे की दुकान को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित कोटेदार व उसके पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कक्षा पांच पास कोटेदार, पति चलाता था दुकान
दुकान सील करने के बाद जब दोबारा आपूर्ति विभाग की टीम ने जांच की तो महिला कोटेदार सावित्री देवी ने कबूला कि वह कक्षा पांच पास है। कोटा उसके नाम है, लेकिन उसका संचालन व राशन वितरण सहित पूरा काम उसके पति हनुमान प्रसाद देखते हैं। टीम के सामने हनुमान प्रसाद ने भी बयान दिया कि उसकी पत्नी महज कक्षा पांच पास है और वह सही ढंग से दुकान नहीं चला सकती तो सारा काम वही देखता है।

कार्ड धारक बोले, नहीं मिला राशन
सरकारी राशन की हड़पने के मामले की जांच हुई तो कई कार्ड धारकों ने भी जांच टीम को अपनी व्यथा बताई। कार्ड धारक राजपती के यूनिट रामजीत ने बताया कि जुलाई माह में उन्हें न ही राशन दिया गया और न ही उनका अंगूठा लगवाया गया। पूर्ति निरीक्षण के मुताबिक जुलाई माह में राशन वितरण के सवाल पर कार्ड धारक कादिरा के पति शकील, चंद्रकली के पुत्र मनोज व कार्ड धारक पूनम के देवर दिलीप ने भी यही जानकारी दी। कहा कि उन लोगों को जुलाई माह का राशन नहीं मिला है।

कोटेदार व उसके पति पर मुकदमा

कोटे की जांच में जुलाई माह का राशन नहीं मिला है। वैधानिक कार्रवाई करते हुए महिला कोटेदार व उसके पति के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। साथ ही विभागीय कार्रवाई करते हुए कोटे की दुकान को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

नीलेश उत्पल, डीएसओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें