फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पुलिस ने सात बार तहरीर बदलवाई, लूट को चोरी में किया दर्ज

विज्ञापन
अमेठी के जमालपट्टी गांव में लूटकांड में घायल महिला। - फोटो : अमेठी के जमालपट्टी गांव में लूटकांड में घायल महिला।
विज्ञापन
अमेठी। डेढ़पसार के जमालपट्टी गांव में मंगलवार शाम हुई लूट की घटना अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने दबाव बनाकर सात बार तहरीर बदलवाई और लूट की जगह चोरी का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

पीड़ित लवकुश यादव ने बताया कि वारदात के बाद जब वे पत्नी पुष्पा संग थाने पहुंचे तो पुलिस ने लूट की तहरीर लेने से इन्कार कर दिया। मौजूद कर्मियों ने यह कहते हुए दबाव बनाया कि अगर लूट दर्ज होगी तो विभाग की छवि धूमिल होगी। आरोप है कि बार-बार तहरीर में बदलाव कराकर चाकू और लूट का जिक्र हटवा दिया गया। लवकुश ने यह भी कहा कि घायल पत्नी का मेडिकल तक नहीं कराया गया।
उन्होंने दावा किया कि पुलिसकर्मियों की ओर से तहरीर बदलवाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती। सीओ मनोज मिश्र ने बताया कि तहरीर बदलवाने की जानकारी उन्हें नहीं है। अगर पीड़ित शिकायत करता है तो जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

यह था मामला
डेढ़पसार के जमालपट्टी गांव में मंगलवार शाम दो बदमाश घर में घुसे और पुष्पा का मुंह दबाकर गले पर चाकू रख दिया। विरोध करने पर उनकी पिटाई की। बदमाश अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर करीब पांच लाख रुपये के जेवर और छह हजार रुपये लेकर निकल गए। घटना के बाद महिला ने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी मौके से दूर जा चुके थे। इस वारदात से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें