फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अंकित पर फायरिंग के लिए तमंचा देने वाला गिरफ्तार

Fri, 14 Nov 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। टांडा-बांदा हाईवे पर पूरे गूजरटोला मोड़ के पास अंकित सिंह पर फायरिंग कर घायल करने के मामले में बृहस्पतिवार को जामों के हरिकरनपुर गांव निवासी इमरान को एसयूवी सहित गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि इमरान ने घटना को अंजाम देने के लिए हमलावरों को तमंचा मुहैया कराया था।
विज्ञापन




पूरे मंशा गूजरटोला निवासी अंकित सिंह पर तीन नवंबर को दिनदहाड़े फायरिंग की गई थी। पिता विमलेश सिंह ने कासिमपुर निवासी संदीप कुमार, रायबरेली के बिन्नवा निवासी उदय सिंह और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का आरोप लगाया था।
साथ ही साजिश में ऐंधी निवासी मोहम्मद इस्लाम, मोहम्मद जलील, दौलतपुर ऐंधी के मोहम्मद वसीम और तोमड़ का पुरवा निवासी सूरज के नाम शामिल किए थे।


इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार इमरान ने कुबूल किया कि वह मोहम्मद इस्लाम के पुत्र जीशान की मौत का बदला लेने के लिए सुनियोजित षडयंत्र रचकर हमला कराने में शामिल था। इस्लाम से मिले रुपये इमरान ने घटना में शामिल लोगों तक पहुंचाए। जांच में यह भी सामने आया कि फायरिंग में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस इमरान ने अपने साथी उदय सिंह को दिए थे। वारदात के बाद उदय सिंह और उसके साथियों ने इस्तेमाल किए गए असलहे इमरान को लौटा दिए, जिन्हें उसकी गाड़ी से बरामद किया गया है।
विज्ञापन

फायरिंग प्रकरण में मोहम्मद इस्लाम, मोहम्मद वसीम, मोबीन, मोहम्मद जलील, दीपक कुमार, अल्तमस, मोहम्मद सरवर और एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस को अब तक मुख्य आरोपी संदीप और उदय सिंह का पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें