फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: काउंटर कम होने से बढ़ा किसानों का दर्द

Tue, 02 Sep 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 गौरीगंज इफको सेंटर पर यूरिया लेने के लिए लाइन में खड़े किसान। -संवाद गौरीगंज इफको सेंटर पर यूर
विज्ञापन
अमेठी सिटी। खाद की किल्लत के बीच सोमवार को कई समितियों व इफको सेंटरों पर यूरिया लेने के लिए किसानों की भीड़ जुटी रही। केंद्रों पर काउंटर कम होने से किसानों को घंटों कतार में लगना पड़ा रहा है। सुबह से शाम तक पसीना बहाने के बाद दो बोरी यूरिया मिल पा रही है।
विज्ञापन



गौरीगंज इफको सेंटर पर सोमवार को 905 बोरी यूरिया पहुंची थी। दोपहर करीब एक बजे बारिश के बावजूद भी यहां 200 से अधिक किसान लाइन में खड़े दिखे। टिकरी निवासी किसान केशवराम ने बताया कि कई दिनों से वह यूरिया के लिए चक्कर काट रहे थे। सुबह सात बजे वह सेंटर पर पहुंच गए। पांच घंटे बाद दो बोरी ही यूरिया मिल पाई। इसी तरह श्रीराम, सूरज, धर्मा, नियाज आदि ने बताया कि सुबह आठ बजे से लाइन में लगे हैं। अब नंबर आने वाला है।


गौरीगंज स्थित माधोपुर साधन सहकारी समिति पर सोमवार सुबह 400 बोरी यूरिया उपलब्ध मिली। यहां पर मिले किसान राजराम, रवींद्र कुमार, धर्मेंद्र, सूर्यकली आदि ने बताया कि सुबह से लाइन में लगे हैं। एक किसान को खाद देने में 10 से 15 मिनट लग रहे हैं। बताया कि परिसर में जलभराव होने से यहां खड़े होने में भी समस्या होती है। कहा कि दो ई पॉस मशीन संचालित हों तो किसानों की परेशानी कुछ कम हो जाए।
विज्ञापन





किसान रखें धैर्य, उपलब्ध है खाद
जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार यादव ने बताया कि सभी समितियों व केंद्रों पर पर्याप्त यूरिया उपलब्ध है। एक समिति पर एक ही सचिव की तैनाती है। एक कोड और एक ही ई पॉस मशीन है। ऐसे में तत्काल काउंटर नहीं बढ़ाए जा सकते। किसान धैर्य रखें। यूरिया खतौनी के अनुसार वितरित कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें