फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीघ्र ही अमेठी से प्रत्याशी के नाम की घोषणा होगी : अंकित

Thu, 04 Apr 2024 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अंकित तिवारी
विज्ञापन
अमेठी सिटी। केंद्रीय कार्यालय पहुंचे युवा कांग्रेस कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार में बेरोजगारी, महंगाई, तानाशाही चरम पर है। इसके खिलाफ युवा मतदाताओं के बीच में जाकर उनसे संवाद कर रहे हैं। कहा कि शीघ्र ही अमेठी जिले से लोकसभा प्रत्याशी के नाम की घोषणा होगी। जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय में मध्य जोन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष दोपहर एक बजे पहुंचे। इस मौके पर मौके पर उन्होंने राहुल गांधी का घोषणा पत्र पढ़कर सुनाया। जिलाध्यक्ष शुभम सिंह ने बताया कि बड़ी संख्या में भाजपा, सपा व बसपा के कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इसमें संग्रामपुर के भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रोहित दुबे, सपा युवा वाहिनी के जिला कार्यकारिणी सदस्य अनूप यादव सहित विष्णु पांडे, सनी मिश्रा, लाहौरी मिश्रा, पंडित दुर्गेश तिवारी ने अमेठी यूथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष निवेदिता सिंह ने प्रेस वार्ता में कहा कि उनकी फोटो व मोबाइल नंबर को अनावश्यक विवाद का रूप देकर वायरल किया गया था। संगठन में सामान्य मतभेद होते रहते हैं।
इस मौके पर प्रदेश महासचिव योगेंद्र मिश्रा, प्रदेश सचिव एवं विधानसभा प्रभारी हिमांशु दूबे, प्रदेश उपाध्यक्ष ललित मिश्र, शिवानंद मिश्र, दुर्गेश प्रताप सिंह, अमान, बृजेंद्र सिंह लोहा, विकास बारी, जिला प्रवक्ता दिवस प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें