फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गाजे-बाजे के साथ निकाली पदयात्रा

विज्ञापन
जामों के हरगांव में निकली पद यात्रा में शामिल श्रद्धालु।-स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
जामों (अमेठी)। स्थानीय ब्लाॅक की ग्राम पंचायत हरगांव स्थित बाबा सिद्धादास मंदिर परिसर से रविवार को सत्यनाम पंथ के अनुयायियों ने गाजे-बाजे के साथ पदयात्रा निकाली, जो बाबा दूलनदास स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए।
विज्ञापन



हरगांव स्थित पवित्र स्थल बाबा सिद्धादास धाम सत्यनाम पंथ के अनुयायियों की श्रद्धा का केंद्र है। रविवार को धाम की महंत रेखा दास की अगुवाई में सत्यनाम पंथ के अनुयायियों ने गाजे-बाजे के साथ पदयात्रा निकाली, जो तिलोई के मोहनगंज स्थित धर्मे धाम बाबा दूलनदास स्थल तक पहुंची। पदयात्रा बाबा सिद्धादास मंदिर से शुरू होकर आनंद नगर चौराहा, चौधीपुर, शंकरगंज होते हुए बाबा दूलनदास स्थल पहुंची।


26 किलोमीटर की यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल उड़ाया। धर्मे धाम पर सत्यनाम पंथ के अनुयायियों ने पूजा पाठ कर अपने परिवार व समाज के कल्याण की कामना की। आयोजक बबलू दास ने बताया कि यह पदयात्रा प्रत्येक वर्ष होती है, जिसमें आसपास के श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इस दौरान एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, सौरभ पांडेय, बबलू पांडेय, कन्हैयालाल, पीयूष, आनंद सिंह, लालमणि पांडेय, राज बहादुर द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें