फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: घायल युवक ने वीडियो वायरल कर पुलिस से लगाई गुहार

Fri, 27 Dec 2024 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। चार दिन पहले बदमाशों के हमले का शिकार हुए युवक ने वीडियो वायरल कर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। घायल युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन




जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी अनीत सिंह पर सोमवार की रात एसयूवी सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं। गोली युवक के हाथ और पैर में लगी थी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया था। परिजन लखनऊ में उसका उपचार करवा रहे हैं।


अनीत के पिता तेज बहादुर सिंह की तहरीर पर इसी थाना क्षेत्र के पूरे शोहरत निवासी युवराज सिंह सहित उसके दोस्तों के खिलाफ पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया था। केस दर्ज करने के बाद अब तक पुलिस आरोपियाें को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परेशान घायल अनीत ने वीडियो वायरल कर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। वीडियो में घायल अनीत सिंह ने कहा कि मैं जगदीशपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला हूं। मेरे ऊपर 22 दिसंबर की देर शाम हमला हुआ था और बदमाशों ने गोलियां चलाई थीं। मुझे छह गोलियां लगी हैं और मेरा इलाज चल रहा है।
विज्ञापन



मेरी पुलिस से अपील है कि वह आरोपियों को जल्दी से जल्दी गिरफ्तार कर उन पर सख्त कार्रवाई करे। एसएचओ धीरेंद्र यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी टीवी फुटेज खंगालते हुए सर्विलांस के सहारे हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें