फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: फर्जी निकली बुजुर्ग से 90 हजार छीनने की घटना

Fri, 26 Apr 2024 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। रामगंज बाजार में बुधवार को बुजुर्ग से 90 हजार रुपये छीनने की वारदात पुलिसिया जांच में फर्जी निकली। पुलिस ने बुजुर्ग का वीडियो जारी किया है। बुजुर्ग ने घटना को गलत बताया। कहा कि पैसे का हिसाब गड़बड़ हो गया था। बेटे के मिलान करने पर पैसा पूरा निकला।
विज्ञापन



रामगंज इलाके के त्रिशुंडी गांव निवासी बुजुर्ग रामसेवक यादव ने बुधवार को दावा किया था कि 90 हजार रुपये लेकर जब वह अयोध्या- प्रयागराज हाईवे पर स्थित रामगंज से होकर जाने वाले जनता इंटर कालेज रोड पर पहुंचे थे तो बाइक सवार दो लोगों ने उनसे कैश छीन लिया था।
जांच पड़ताल में बृहस्पतिवार को पुलिस ने दावा किया कि हिसाब में गड़बड़ी हो गई थी। लूट नहीं हुई थी। रामसेवक के पुत्र रामप्रकाश यादव ने पुलिस को दिए गए बयान में कहा कि पिता का पैसा गायब नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें