फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चौथे दिन भी नहीं हुई वादों की सुनवाई

Fri, 14 Nov 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई। तहसील में शोक प्रस्ताव आने की वजह से बृहस्पतिवार को भी अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं किया। इससे मुकदमे की पैरवी में आए वादकारियों को तारीख लेकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन



टिकरी निवासी रामसुख, खेखरुआ निवासी अमानुल्ला व तौकीर अहमद ने बताया कि तहसील आने पर अदालत में मुकदमे की सुनवाई नहीं हुई। लौली निवासी वेदप्रकाश ने बताया कि अदालत से अगली तारीख दी गई है। आंकड़ों पर गौर करें तो उपजिलाधिकारी के न्यायालय में 92, उपजिलाधिकारी न्यायिक की अदालत में 78, तहसीलदार के यहां 48, तहसीलदार न्यायिक के यहां 39, नायब तहसीलदार दक्षिणी के यहां 20 और नायब तहसीलदार उत्तरी के यहां 19 मामलों की सुनवाई होनी थी।



वादों की सुनवाई न होने से वादकारी मायूस होकर लौट गए। तहसीलदार अभिषेक यादव ने बताया कि दो दिनों से वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश पटेल के निधन के चलते वकीलों की ओर से प्रस्ताव था। तीसरे दिन दिल्ली बम धमाका के मुद्दे पर और चौथे दिन फिर एक शोक प्रस्ताव आने से कामकाज ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें