फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: छावनी में तब्दील रहे चारों निकाय क्षेत्र के मुख्यालय

Sun, 14 May 2023 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
एसपी ने फोस्र के सा​थ मार्च किया।
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। चुनाव से एक दिन पहले गौरीगंज में सपा और भाजपा के बीच बवाल को देखते हुए शनिवार को मतगणना के दिन चारों निकाय क्षेत्र छावनी में तब्दील रहे। पहली बार निकाय चुनाव में इतनी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सुबह से ही गौरीगंज, तिलोई, अमेठी व मुसाफिरखाना कस्बे को छावनी में तब्दील कर दिया गया। हालांकि विशेष चौकसी गौरीगंज में रही। मतगणना संपन्न कराने के लिए दो एएसपी व आठ सीओ लगाए गए। सुबह से मतगणना स्थल से लेकर पूरे कस्बे में एक दर्जन से अधिक बैरियर लगाकर नाकेबंदी कर दी गई। पूरे कस्बे में कहीं भी भीड़ एकत्र होने की अनुमति नहीं थी। दुकानें तो खुलीं लेकिन पूरी तरह सन्नाटा रहा।
विज्ञापन

गौरीगंज नपा की मतगणना कस्बे से बाहर विकास भवन के पास स्थित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, जायस नपा की मतगणना तिलोई स्थित राजकीय आईटीआई कॉलेज, अमेठी नपं की मतगणना अमेठी जीजीआईसी व मुसाफिरखाना नपं की मुसाफिरखाना स्थित एएच इंटर कॉलेज परिसर में हुई। सुबह सघन तलाशी के बाद ही मतगणना एजेंट व अन्य को भीतर प्रवेश दिया गया।
डीएम राकेश कुमार मिश्र व एसपी डॉ. इलामारन जी. सुबह से ही सभी निकायों का भ्रमण करते रहे। गौरीगंज में कानून व्यवस्था को लेकर मतगणना स्थल पर एक एएसपी व दो सीओ के साथ कई थानों के प्रभारी, पीएसपी व पुलिस बल तैनात रहा। सीओ मयंक द्विवेदी व थाना प्रभारी मतगणना स्थल से लेकर पूरे कस्बे में भ्रमण करते रहे। कहीं भी किसी को एकत्र नहीं होने दिया जा रहा था। भाजपा प्रत्याशी के कार्यालय व सपा विधायक के जामो रोड स्थित मकान पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें