फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नहाय-खाय के साथ आज से शुरू होगा छठ महापर्व

Fri, 13 Nov 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
संग्रामपुर ​स्थित कालिकन धाम सगरा। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। पर्व को लेकर जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गौरीगंज सहित विभिन्न स्थानों पर छठ पूजा के लिए घाटों की सफाई और सजावट कराई गई है। घरों में भी पूजन सामग्री जुटाने और प्रसाद तैयार करने का सिलसिला चल रहा है। बाजारों में फल, गन्ना, नारियल, सूप और बांस की टोकरी की खरीदारी के लिए लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


गौरीगंज के लोदी बाबा घाट, कालिकन धाम स्थित सगरा तालाब, भट्ठा घाट सहित अन्य स्थानों पर छठ पूजा के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। घाटों पर सफाई के साथ प्रकाश और सजावट का इंतजाम किया गया है। पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की खरीदारी को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई है। महिलाएं छठ पूजा के लिए ठेकुआ बनाने और अन्य तैयारियों में जुटी हैं।

पर्व के पहले दिन शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ व्रत की शुरुआत होगी। इस दिन व्रती महिलाएं स्नान के बाद शुद्धता के साथ भोजन तैयार करेंगी। कद्दू, चने की दाल और चावल ग्रहण कर अनुष्ठान शुरू करेंगी। शनिवार को खरना होगा। इस दिन महिलाएं दिनभर उपवास रखेंगी और शाम को गुड़ की खीर, रोटी सहित अन्य प्रसाद ग्रहण करेंगी।
विज्ञापन


इसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होगा। रविवार को व्रती महिलाएं नदी, तालाब और निर्धारित घाटों पर पहुंचकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाएगा। गौरीगंज की वंदना त्रिपाठी ने बताया कि छठ पर्व में स्वच्छता और शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है। यह पर्व सूर्य उपासना के साथ प्रकृति के प्रति आभार जताने और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना का प्रतीक है।
विज्ञापन



चार दिन तक चलेगा पर्व
शुक्रवार : नहाय-खाय
शनिवार : खरना
रविवार : संध्या अर्घ्य
सोमवार : ऊषा अर्घ्य और पारण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें