फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में घटने लगा कोरोना पॉजिटिव मरीजों का ग्राफ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जिले में पांच मई से शुरू हुआ कोरोना पॉजिटिव मरीजों का ग्राफ अब घटने लगा है। अब तक कराई गई 1,39,178 लोगों की सैंपलिंग में से 1,33,427 निगेटिव तो 2,910 पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

पॉजिटिव मिलने वाले संक्रमितों में 2,750 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। जिले में अब तक 27 संक्रमितों की मौत हो चुकी है तो रविवार रात आई रिपोर्ट मिले छह संक्रमित समेत 133 का उपचार होम क्वारंटीन व अस्पताल में चल रहा है।
देश में कोरोना महामारी के बीच जिले में पांच मई से शुरू पॉजिटिव मरीजों के मिलने का ग्राफ घटने लगा है। पांच मई से अब तक हर रोज आ रही रिपोर्ट में कुछ न कुछ पॉजिटिव केस आ रहे थे।
विज्ञापन

रविवार को आई 1,504 सैंपलों की रिपोर्ट में सीएचसी जामो में कार्यरत एक स्वास्थ्य कर्मी के साथ एक गांव के तीन ग्रामीण तो बहादुरपुर व शाहगढ़ विकास खंड के एक-एक स्थानीय नागरिक संक्रमित तो 1,498 की रिपोर्ट निगेटिव मिली।
महामारी के बीच जिला प्रशासन की ओर से अब तक 1,39,178 लोगों को संभावित कोरोना कैरियर मानते हुए सैंपलिंग कराई गई। जांच केंद्र से रविवार रात तक प्राप्त हुई रिपोर्ट में के अनुसार अब तक 1,33,427 की रिपोर्ट निगेटिव तो 2,910 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपचार के बाद 2,750 संक्रमण से मुक्त हो कर स्वास्थ्य हो चुके हैं। डीएम अरुण कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई लगातार की जा रही है। पॉजिटिव केस मिलने के बाद संबंधित एरिया को सील कराकर वहां बचाव कार्य कराया जा रहा है।
आम लोगों को जागरूक करने के लिए जिले में कई कार्यक्रम संचालित कराए जा रहे हैं। प्रशासनिक अफसरों की ओर से लगातार ग्रामीण व शहरी इलाकों में जागरूकता अभियान चलाकर उन्हें सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। डीएम ने रविवार को मिली जांच रिपोर्ट के बाद जिले में 2,910 कोरोना संक्रमितों में 2,750 के स्वस्थ्य होने, 27 की मौत तथा वर्तमान में 133 संक्रमित की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें