फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की सांसें थमीं

Wed, 27 May 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर। क्षेत्र के सोनारी कनू गांव में 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। खेत से घर लौटते समय उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। इलाज के लिए प्रयागराज ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन



परिजनों के अनुसार गांव निवासी लक्ष्मी सोमवार शाम खेत से शौच कर घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में उसे अचानक चक्कर आया और वह गिर पड़ी। गिरने के बाद उसके मुंह से खून आने लगा। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे सांडवा चंडिका क्षेत्र के किशुनगंज अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे प्रतापगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


जिला अस्पताल में करीब चार घंटे तक इलाज चला, लेकिन हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। परिजन उसे प्रयागराज लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

लक्ष्मी की मौत के बाद मां बच्ची देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।


भाई विनोद समेत अन्य परिजन भी सदमे में हैं। पिता बाबूलाल बेटी की मौत से टूट गए हैं। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि युवती की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों की ओर से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें