फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: खिलखिलाते चेहरों से शिक्षा की बगिया गुलजार

विज्ञापन
गौरीगंज जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में सम्मानित बच्चों के साथ डीएम संग अन्य अफसर। - फोटो : गौरीगंज जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में सम्मानित बच्चों के साथ डीएम संग अन्य अफसर।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। नवीन सत्र के शुभारंभ पर बुधवार को हंसते खेलते बच्चों से शिक्षा की बगिया गुलजार हो गई। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का माल्यार्पण व तिलक लगाकर स्वागत किया गया। उन्हें पूड़ी, सब्जी, खीर आदि पकवान खिलाए गए। डीपीआरसी में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकालने संग नए प्रवेशित बच्चों व अधिक नामाकंन करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। पहले दिन 7500 बच्चों का नामांकन हुआ। विद्यालयों में बच्चों को किताबें भी वितरित की गईं।
विज्ञापन

जिले के 1570 परिषदीय विद्यालयों में बीते सत्र में 1.32 लाख बच्चे पंजीकृत रहे, जिनमें करीब 26000 बच्चे पासआउट हो गए। विभाग की ओर से नए सत्र में 40 हजार बच्चों के नामाकंन का लक्ष्य रखा गया है। गौरीगंज स्थित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर परिसर से डीएम संजय चौहान ने स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं कक्षा एक और कक्षा छह में नव प्रवेशी बच्चों का डीएम, सीडीओ सचिन कुमार, बीएसए संजय तिवारी ने तिलक लगाया और बैग, कॉपी, स्टेशनरी आदि भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें