फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: उपाधि पाकर खिल उठे विद्यार्थियों के चेहरे

Mon, 09 Dec 2024 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जायस ​स्थित आरजीआईपीटी में आयोजित दीक्षांत समारोह में उपा​धि पाने के बाद खुशी मनाते छात्र। -
विज्ञापन
फुरसतगंज (अमेठी)। राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान (आरजीआईपीटी) जायस का आठवां दीक्षांत समारोह रविवार को हुआ। समारोह में देश के अलग-अलग संस्थानों से आए विद्वानों ने छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की। संस्थान के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट स्थान पाने वाले सात विद्यार्थियों को मेडल से नवाजा गया। उपाधि व मेडल पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन



कार्यक्रम में विद्यार्थियों के अभिभावक भी शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय अभियांत्रिकी अकादमी एवं बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान रांची के कुलपति आचार्य इंद्रनील मन्ना, विशिष्ट अतिथि हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय के अतिरिक्त महानिदेशक (अन्वेषण) डॉ. कौस्तव नाग, निदेशक आचार्य आलोक कुमार सिंह, अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले डॉ. चंचल कुण्डु एवं कुलसचिव जितेंद्र प्रसाद ने दीप प्रज्जवलित कर किया।


संस्थान के निदेशक ने उपलब्धियों और प्रगति का उल्लेख किया। अध्यक्ष संचालक मंडल आचार्य अनिरुद्ध बी पंडित ने छात्र-छात्राओं, संकाय सदस्यों व अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ऑनलाइन शामिल होकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन






उपाधि व मेडल प्राप्त करने वाले विद्यार्थी
उपाधि प्राप्त करने वालों में पीएचडी के 25, एमबीए के 37, एमटेक के सात, बीटेक रासायनिक व जैव-रासायनिक अभियांत्रिकी के 16, बीटेक कंप्यूटर विज्ञान व अभियांत्रिकी के 67, बीटेक इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स अभियांत्रिकी के 31 एवं बीटेक पेट्रोलियम व भू-अभियांत्रिकी के 45 विद्यार्थी शामिल हैं। इसके अलावा राष्ट्रपति स्वर्ण पदक उत्कर्ष शुक्ला, निदेशक स्वर्ण पदक आस्था शायला, संस्थान स्वर्ण पदक अंशू पांडेय, दिव्यांशी सिंह, शुभ्रदीप चक्रवर्ती, उत्कर्ष शुक्ला, दीपांक कुमार पांडेय को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें