फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बसों के प्रवेश से बिगड़ी यातायात व्यवस्था

Sat, 22 Nov 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी शहर में बस के आने के बाद लगा भीषण जाम।-
विज्ञापन
अमेठी। सहालग के समय शहर में खरीदारों की भीड़ बढ़ने के साथ यातायात व्यवस्था पूरी तरह असंतुलित हो गई है। बाजारों में दिनभर चलते वाहनों के दबाव से लोगों का आवागमन कठिन हो गया है। शहर में लागू नो-एंट्री नियम प्रभावी न होने से रोडवेज व प्राइवेट बसें मुख्य मार्ग से गुजर रही हैं। बसों के प्रवेश से ट्रैफिक थम जाता है और लोग घंटों फंसे रहते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्थिति और बिगड़ गई जब लालगंज डिपो की बस गांधी चौक पहुंची। बस के आते ही लंबा जाम लग गया। सड़क पर दोनों दिशाओं में वाहनों की कतारें बढ़ती गईं। इस दौरान दो एंबुलेंस, कई स्कूली बसें और दर्जनों वाहन करीब एक घंटे तक जाम में फंस गए। एंबुलेंस में मौजूद मरीजों और स्कूल वाहनों में बैठे बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ी।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार सहालग की भीड़ के बीच दुकानदारों का फैलता अतिक्रमण और अवैध पार्किंग शहर की सबसे बड़ी समस्या बन गया है। राजर्षि तिराहा, सगरा तिराहा, गांधी चौक, ककवा ओवरब्रिज और अंबेडकर तिराहे पर दोपहर बाद नियमित रूप से जाम लग जाता है। लोगों का कहना है कि बसों का प्रवेश सबसे बड़ी बाधा है। बस जैसे ही बाजार क्षेत्र में आती है, पूरे मार्ग पर वाहनों की गति थम जाती है।
विज्ञापन

अनिल तिवारी, अजीत सिंह, विनय शुक्ल और अशोक पाल ने बताया कि पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि जाम हटाने में ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी भी कम दिखाई देती है। राहगीरों व स्कूली बच्चों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ती है। नागरिकों ने मांग की है कि सहालग अवधि के अनुसार विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाए, बसों के प्रवेश पर रोक लगे, अवैध पार्किंग हटाई जाए और अतिक्रमण पर कार्रवाई हो, ताकि लोगों को राहत मिल सके। सीओ मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि सहालग में ट्रैफिक बढ़ा है। अवैध पार्किंग और अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें