फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नवंबर में हुई थी सगाई, इस साल होनी थी शादी

Sun, 25 May 2025 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डाॅ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में कार्डियक अरेस्ट के बाद जान गंवाने वाले एमबीबीएस इंटर्न डाॅ. विवेक पांडेय की नवंबर 2024 में सगाई हुई थी। इसी साल उनकी शादी होनी थी। बृहस्पतिवार को अचानक हुई इस घटना से परिवार के साथ ही साथी विद्यार्थी और शिक्षक भी दुखी हैं।
विज्ञापन



लोहिया संस्थान के इंटर्न डाॅ. विवेक पांडेय मूल रूप से प्रतापगढ़ के रहने वाले थे। लोहिया संस्थान में उनके सहपाठियों ने बताया कि नवंबर में उनकी सगाई हो चुकी थी, इस साल शादी होने वाली थी। स्थिति ऐसी बनी कि कुछ ही घंटों में सब कुछ खत्म हो गया। विवेक लोहिया संस्थान के शहीद पथ स्थित रामप्रसाद गुप्ता हाॅस्टल के डी ब्लाॅक में 10वें तल पर कमरा नंबर 1004 में रहते थे। बुधवार रात डिनर करने के बाद उनको उल्टी और सीने में दर्द की समस्या हुई।


इसके बाद उनको लोहिया संस्थान की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। तमाम उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। संस्थान के हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ. भुवन तिवारी ने बताया कि घर वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया था, इस वजह से दिल की धड़कन रुकने की असल वजह सामने नहीं आ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें