फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भगवान को पाने का सबसे सरल मार्ग भक्ति

Sat, 13 Dec 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
.तिलोई के गड़ेहरी में कथा सुनते श्रद्धालु।स्त्रोत-आयोजक
विज्ञापन
तिलोई। गड़ेहरी में श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन प्रवाचक आचार्य संतोष महाराज ने सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए मित्र की परिभाषा के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि कथा का समापन नहीं होता, बल्कि कथा विश्राम लेती है।
विज्ञापन



प्रवाचक ने कहा कि राजा दशरथ का जीवन सफल हो गया क्योंकि भगवान राघवेंद्र सरकार उनके आंगन में अवतरित हुए और अंत समय भी राम-राम कहते हुए ही उनके प्राण निकले। अंत समय उसी के मुख से प्रभु का नाम निकलता है, जो जीवन में प्रभु की कथा का श्रवण करता है। उन्होंने कहा कि भगवान को पाने के लिए ज्ञान, कर्म और भक्ति के मार्ग हैं, जिसमें सबसे सरल भक्ति मार्ग है।


मुख्य यजमान के साथ ही तिलोई ब्लाॅक प्रमुख अर्चना सिंह ने आरती व पूजन किया। आयोजक संतोष तिवारी ने अतिथियों को प्रतीक चिह्न भेंट किए। इस मौके पर राकेश त्रिपाठी, रिंकू त्रिपाठी, रामसुख, अनिल तिवारी, स्वामीचरण सिंह, जगदीश उपाध्याय, गुरुसेवक लाल श्रीवास्तव, कामता दीक्षित, वीर सिंह प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें