फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जमीन विवाद के निपटारे के बाद शव का किया अंतिम संस्कार

Sat, 07 Oct 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
इन्हौना (अमेठी)। शिवरतनगंज थाने के तोता नगर मजरे जुगराजपुर में शव के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद हो गया। बाद में पुलिस और राजस्व कर्मियों ने प्रकरण का निस्तारण कराया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

शिवरतनगंज थाना क्षेत्र तोता नगर मजरे जुगराजपुर निवासी राजेश वर्मा के माता की बीमारी से शुक्रवार को मौत हो गई थी। परिजन शव के अंतिम संस्कार के लिए गड्ढा तैयार कर रहे थे, तभी पूरे बादल खां मजरे जुगराजपुर निवासी साजिद और मो आलम ने पहुंचकर भूमि को अपनी बताते हुए आपत्ति जताई। भूमि विवाद की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। एसओ तनुज पाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने राजस्व कर्मियों को बुलाकर विवाद शांत कराया।
विवाद शांत होने के बाद शव का अंतिम संस्कार हुआ। एसओ तनुज पाल ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था है, मामूली विवाद की सूचना मिली थी, जिसे राजस्व कर्मियों के साथ निस्तारित कराया गया। दोनों पक्ष निस्तारण से संतुष्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें