फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: फंदे से लटका मिला युवती का शव

Mon, 05 May 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जामों (अमेठी)। क्षेत्र के सूरतगढ़ गांव निवासी रेखा (20) का शव गांव के पास निर्माणाधीन मकान के पिलर से फंदे से लटका मिला। युवती की मौत के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



कौशल्या के मुताबिक उनकी बेटी रेखा रविवार सुबह शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी देर तक जब तक वापस नहीं आई तो उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच रेखा का शव घर के पीछे निर्माणाधीन मकान में पिलर से दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका मिला। यह देख परिजन हक्का-बक्का रह गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि अब तक जांच में रेखा के आत्महत्या करने की बात सामने आई है। परिजनों का कोई आरोप नहीं है और न तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चलेगा। फिलहाल रेखा ने किन हालात में आत्महत्या की है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच में यदि कोई तथ्य मिलता है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। रेखा की बड़ी बहन अंजलि (25) और भाई सुरेश कुमार (31) का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता राजाराम बेटी की मौत से गमगीन हैं तो मां कौशल्या बेहाल हैं। परिजन भी आत्महत्या के कारणों से अनजान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें