फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नहीं हो सकी नहर में मिले शव की शिनाख्त

Sat, 06 May 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
नहर के पास जांच पड़ताल करते एसपी व अन्य पुलिस कर्मी।
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। भटगवां गांव के समीप नगर में मिले शव की पहचान 24 घंटे बाद भी पुलिस नहीं करा सकी। आसपास के जिले से संपर्क कर शव की पहचान कराने की कोशिश जारी है। पहचान नहीं होने पर 72 घंटे बाद पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम कराएगी। इधर, शुक्रवार की रात में एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गौरीगंज थाना क्षेत्र से गुजरने वाले अमेठी जायस रजबहा में भटगवां के पास शुक्रवार को नहर में मिले शव की पहचान करने में पुलिस नाकाम साबित हुई है। 35 वर्षीय युवक के गले के साथ कई स्थानों पर जख्म था। काली टी-शर्ट और अंडरवियर पहने मृतक के गले सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर धारदार हथियार के निशान मौजूद थे। चोट के निशान से स्पष्ट हो रहा है कि युवक की हत्या कर शव नहर में फेंका गया है।

सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक की फोटो खिंचवाकर शव को कब्जे में ले लिया था। तमाम कोशिश के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने मृतक की फोटो जिले के सभी थानों के साथ ही आसपास के जिले की पुलिस को भेज दिया है।
विज्ञापन


एसपी डॉ. इलामारन जी. ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जल्द अनावरण करने का निर्देश दिया है। शव की पहचान हो सके व घटना का अनावरण हो सके इसके लिए पुलिस लगातार घटना स्थल के साथ आस-पास जांच करते हुए मार्ग किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुटी है।
प्रभारी निरीक्षक अखंड देव मिश्र ने बताया कि मृतक युवक के पहचान की कोशिश की जा रही है। पहचान नहीं होने से हत्या के कारणों की जांच प्रभावित हो रही है। 72 घंटों के लिए शव को पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें